Breaking News

सुशांत केसः नारकोटिक्स की टीम ने 2 को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भले ही सीबीआई को हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन मामले में ड्रग डीलिंग को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट लीक होने के बाद अब एनसीबी मामले की जांच में जुटी है। एनसीबी की टीम मुंबई में जांच में जुड़ी है। ड्रग सप्लायर के तार रिया सहित किन बॉलीवुड हस्तियों से जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने अब्दुल बासित परिहार को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया है। उसका कनेक्शन सुशांत के साथ काम करने वाले सैमुअल मिरांडा से मिला है। वहीं इस केस से जुड़े जैद विलात्रा को भी गिरफ्तार किया है।रिया के ड्रग चैट वायरल होने के बाद नारकोटिक्स ब्यूरो इस मामले में जांच कर रहा है। टीम ने मुंबई के बांद्रा इलाके से अब्दुल बासित परिहार नाम के शख्स को अरेस्ट किया है। अब्दुल बासित का कनेक्शन सैमुअल मिरांडा से बताया जा रहा है। मिरांडा पर आरोप है कि वह रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक के कहने पर ड्रग्स मुहैया कराता था। सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने जिस ड्रग पेडलर को पकड़ा है, उसने शौविक का नाम भी लिया था।बीते दिनों एक ग्रुप चैट लीक हुआ था। जिसमें सैमुअल मिरांडा ने लिखा था कि ड्रग्स के लिए अशोक को कॉल कर लो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शौविक ने ड्रग सप्लायर से अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के लिए भी ड्रग्स मांगी थी। शौविक के चैट्स सामने आए हैं। इसमें उन्होंने लिखा है कि डैड का माल खत्म हो गया। वहीं बीते साल 30 जुलाई को रिया की चैट्स में सामने आया कि वह किसी को डूबी ऑर्डर कर रही थी। रिया ने लिखा, डूबी की जरूरत है। इस पर जवाब आता है, ला रहा हूं। इस पर आयुष का मैसेज है, रोल कर रहा हूं। इस बीच सिद्धार्थ पिठानी का कॉमेंट है, मिरांडा आ गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3blm1n3

कोई टिप्पणी नहीं