Breaking News

Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro 5G जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स लीक

नई दिल्ली। कंपनी Oppo Reno 4 सीरीज के तहत हाल ही में लॉन्च किए गए Oppo Reno 4 और Oppo Reno 4 Pro के 5G वेरिएंट को जल्द ही भारत समेत दुनियाभर में लॉन्च करने वाला है। Oppo Reno 4 Pro में Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

इन दोनों फोन के 5जी वेरिएंट को GCF certification authority websites देखा गया है। Oppo Reno 4 5G को मॉडल नंबर OPPO CPH2091 और Reno 4 Pro 5G वेरिएंट को मॉडल नंबर OPPO CPH2089 से देखा गया है।

Oppo Reno 4 Pro 5G Specifications

इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में इंन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा और हैंडसेट एंड्रॉयट 10 पर काम करेगा। फोन में कूलिंग सिस्टम भी है।

Oppo Reno 4 Pro 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद होगा। इसमें पहला अपर्चर f/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर , दूसरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 1 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।

Samsung Galaxy A71, Galaxy A51 के लिए भारत में जारी किया गया नया अपडेट

बता दें कि भारत में इस स्मार्टफोन में पावर के लिए 4000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 65W SuperVOOC 2.0 चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 5 फीसदी बैटरी रहने पर 77 मिनट के व्हाट्सएप वीडियो कॉल का दावा किया गया है। फोन में 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/A-जीपीएस/NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है और इसकी कीमत 34,990 रुपये रखी गयी है। फोन को नेमली स्टैरी नाइट और सिल्की व्हाइट कलर ऑप्शन शामिल है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gIZ1AB

कोई टिप्पणी नहीं