Breaking News

IPL में नहीं हुआ चयन तो क्रिकेट खिलाड़ी ने दी जान


डेल स्टेन नाम से मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी करन तिवारी ने सुइसाइड कर लिया है जिसके पीछे की वजह उनका आईपीएल में चयन नहीं होना बताया गया है। इसी के साथ ही भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा झटका लगा है। मुंबई में एक क्लब क्रिकेटर करन तिवारी ने सुइसाइड कर लिया। वह अपने मलाड (पूर्व) स्थित घर पर मृत पाया गया। इस बारे में उसके एक दोस्त ने बताया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में सिलेक्ट नहीं होने की वजह से परेशान था। करन को मुंबई का डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका के दिग्गज फास्ट बोलर) कहा जा रहा था। 27 वर्ष के करन तिवारी के बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। रात 10:30 बजे दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो उसे सीलिंग फैन से लटका पाया। पुलिस के अनुसार, करन तिवारी ने गोकुलधाम कोनु कंपाउंड में सुसाइड कर लिया। पुलिस ने ADR दर्ज की है। कुरार पुलिस के अनुसार- थाने में एडीआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि 19 सितंबर को यूएई में शुरू होने वाले आइपीएल में नहीं चुने जाने के बाद करन उदास था। करन ने उदयपुर में अपने बेस्ट फ्रेंड को फोन पर कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। वह आईपीएल में मौका नहीं मिलने की वजह से उदास था। दोस्त ने इस बारे में उसकी सगी बहन को फोन करके सूचना दी, जो मुंबई में ही रहती हैं। करन की बहन ने मां को बताया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। करन को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। दोस्त ने पुलिस को बताया, वह राज्य टीम में चुने जाने की उम्मीद कर रहा था। वह लगातार इसके लिए कोशिश कर रहा था। वह अपने बोलिग और बैटिंग के वीडियोज भी Whatsapp स्टेटस पर अपलोड करता रहता था। उसका यह कदम उठाना हैरान करने वाला है। बता दें कि आईपीएल में केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने किसी भी आयु वर्ग में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व किया है। करन इस नियम पर खरा नहीं उतरते थे। करन की कदकाठी और खेल काफी हद तक साउथ अफ्रीकी महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन से मिलती था। इस वजह से उसे साथी उसे मुंबई का डेल स्टेन कहते थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PNo2ys

कोई टिप्पणी नहीं