अगस्त महीने में कोरोना ने भारत में मचाया कोहराम, इस रिपोर्ट को देखकर उड़ेंगे सभी के होश

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है और इस जानलेवा वायरस के संक्रमण ने नया अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया है। अब रोजाना 60 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित रोज देश में मिल रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के महीने में भारत में सबसे ज्यादा नए केस रिपोर्ट हुए हैं। अगस्त महीने में भारत दुनिया भर में सबसे बड़ा कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है। इस महीने भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ चुके हैं। यह संख्या अमरीका और ब्राजील से भी ज्यादा है। अगस्त के पहले 6 दिन में ही कोरोना से मौत के मामले में भी भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। अगस्त महीने के पहले 6 दिनों में ही भारत में 3,28,903 नए पॉजिटिव मिले। वहीं अमरीका में 3,26,111 है और ब्राजील में 2,51,264 नए केस मिले। इन 6 दिनों में चार दिन ऐसे रहे हैं, जब भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के केस पाए गए। गुरुवार को ही भारत में कुल संक्रमण का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है।देश में पिछले 24 घंटे में 61, 537 नए मामले देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20,88,611 हो गई है। जिनमें से 6,19,088 सक्रिय मामले हैं। वहीं 14,27,005 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 42,518 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 61,537 नए मामले सामने आए हैं और 933 लोगों की मौत हुई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Dnynih
कोई टिप्पणी नहीं