सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, हो चुका है इतना सस्ता

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। सोना घरेलू बाजार में 3207 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 51739 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जिससे 24 कैरेट सोने का स्पॉट प्राइस 5 प्रतिशत टूटकर 52,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का स्पॉट प्राइस देश में 480.91 रुपये प्रति 10 ग्राम है। विदेशी बाजारों में भी सोना 110 डॉलर प्रति औंस से भी ज्यादा गिरा है। विदेशी बाजारो में सोने का भाव 1915 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया। चांदी में भी नरमी रही। घरेलू बाजारों में चांदी 9047 रुपये प्रति किलो गिरकर 66347 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। विदेशी बाजारों में चांदी 14 प्रतिशत से ज्यादा टूटी है।वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 55350 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 54100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 55370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव यहां 54370 रुपये है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा मार्केट में भी 24 कैरेट सोने का भाव 55350 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 54100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह दिल्ली, मुंबई के सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी का भाव 75150 रुपये है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ag2CUa
कोई टिप्पणी नहीं