सावधानः मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, आज इन जगहों पर होगी भारी बारिश

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश,पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के घाट क्षेत्रों और तेलंगाना में कहीं- कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, विदर्भ, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कोंकण, गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग अलग स्थानों में तेज बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज गति से तथा गुजरात-महाराष्ट्र-गोवा तट और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश तट पर 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति के साथ हवा चलने का अनुमान है। उत्तर-पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर पर 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक हवा चल सकती है, इसलिए मछुआरों अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है। हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार में तेज हवा के साथ बारिश हुयी। दक्षिण-पश्चिम मानसून असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में सक्रिय रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल के अधिकतर हिस्सों में तथा झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ गुजरात , तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर बारिश हुयी। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में दूर-दराज के स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XVEnpc
कोई टिप्पणी नहीं