चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, बना रहा है ऐसा खतरनाक प्लान

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद बरकरार है। एक ओर दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की बैठकों का दौर चल रहा है तो दूसरी ओर चीन ने लद्दाख सीमा से मात्र 500 किलोमीटर की दूरी पर परमाणु मिसाइलें तैनात कर दी हैं। चीन की यह हरकत साफ इशारा है कि ड्रैगन कभी-भी भारत के खिलाफ कोई चाल सकता है। वहीं चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत भी तैयार है। एलओसी पर बड़ी संख्या में भारतीय जवान तैनात हैं। साथ ही भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल हो चुका है। इसी के साथ भारतीय सेना सिर्फ पारंपरिक युद्ध के तौर-तरीकों पर ही नहीं, भविष्य की रणनीतियों पर भी आगे बढ़ रही है। सेना एक सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल की अगुवाई में अत्याधुनिक तकनीकों पर स्टडी कर रही है। सेना जिन तकनीकों पर स्टडी करने वाली है, उनमें ड्रोन स्वार्म से लेकर रोबोटिक्स, लेजर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वॉरफेयर तक शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस स्टडी का उद्देश्य सेना की परंपरागत युद्ध क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ उसे नॉन-काइनेटिक और नॉन-कॉम्बैट वॉरफेयर के लिए तैयार करना भी है। गौरतलब है कि चीन भी कई तरह की तकनीकें विकसित कर रहा है। उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड लीथल ऑटोनॉमस वेपन सिस्टम बनाया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DHijHY
कोई टिप्पणी नहीं