Breaking News

बड़ा खुलासाः भारत के इस राज्य की तरफ है चीन की बुरी नजर, कर रहा है ऐसा काम


चीन अब अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर अपनी तैनाती बढ़ा रहा है। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने सरकार को रिपोर्ट दी है कि चीन की पीएलए यानी वहां की सेना अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा पर सैनिकों की तादाद को बढ़ा रही है। इस रिपोर्ट में खासतौर पर अरुणाचल प्रदेश के सुबांसरी इलाके के ठीक सामने वाले तिब्बत के लुंग पीएलए में एक नया हैलिपैड तैयार करने की बात है।इसके साथ ही चीन ने अरुणाचल प्रदेश से सटे एलएसी की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे भी तैनात किए हैं। बता दें कि सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे तेजपुर से लौटे हैं। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हुए झड़प में भारत के बीस जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। चीन के सैनिक भी भारी संख्या में हताहत हुए थे लेकिन उसने आंकड़े नहीं जारी किए। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति बहाल करने के लिए कमांडर लेवल की कई बैठके हुईं। बैठक के दौरान चीन शांति बहाल करने पर सहमति तो जताता है लेकिन उसकी कथनी और करनी में फर्क साफ नजर आ रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a996E9

कोई टिप्पणी नहीं