Breaking News

आज सोना और चांदी खरीदने वालों के उड़ेंगे होश, इतनी हो चुकी है कीमत


अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर होती वित्तीय व्यवस्था व कोरोना के बढ़ते प्रकोप से सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी का दौर आज भी जारी है। जानकारों के अनुसार सोना शीघ्र ही 60,000 प्रति दस ग्राम के भाव तक पहुंच सकता है।सोने ने इस वर्ष निवेशकों को लगभग 30 प्रतिशत का लाभ दिया है, सोने के साथ ही चांदी भी अपनी चमक बरकरार रखे हुए अपने सर्वोच्च भाव के निकट कारोबार करती नजर आई। 5 अगस्त को एमसीएक्स पर सोना 55,597 प्रति दस ग्राम एवं चांदी 72,980 प्रति किलो के उच्च स्तर पर रहे, हालांकि बाजार बंद होते समय इसमें कुछ गिरावट आ गई थी। इसके बाद आज 6 अगस्त को भी इनमें अच्छी तेजी दर्ज की जा रही है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 192 रुपए की तेजी साथ 55,290 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है और चांदी 830 रुपए की तेजी के साथ 72,723 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है। जयपुर हाजिर बाजार में सोना 5 अगस्त को 56,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था और चांदी 70600 प्रति किलो। बाजार में तेजी को देखते हुए आज फिर इसमें तेजी है और सोना करीब 57000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 73000 के स्तर के करीब बने हुए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33viGQv

कोई टिप्पणी नहीं