मणिपुर में कोरोना वायरस ने ली पुलिसकर्मी की जान, अब तक इतने लोगों की मौत

मणिपुर के पश्चिम इम्फाल में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से एक पुलिस कर्मी की क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मौत हो गयी। पुलिसकर्मी उच्च रक्त चाप बीमारी से भी पीड़ित था। पुलिसकर्मी की मौत के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13 हो गयी है।मणिपुर स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ खोमिरोम साशेकुमार मंगांग ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4112 तक पहुंच गयी है, जिनमें से 3177 स्थानीय लोग है और 935 केन्द्रीय सुरक्षा कर्मी हैं। राज्य में कोरोना के संक्रमण से निजात पाने वालों की अभी तक कुल संख्या 2295 है जिनमें से 2123 स्थानीय और 172 केन्द्रीय सुरक्षा कर्मी हैं। कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1804 हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना से संकमित 130 नए मामले सामने आए है जिनमें से 51 पुरूष और 40 महिलाएं स्थानीय लोग है और 39 केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल से हैं जिनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से निजात पाने वाले 64 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34b3skj
कोई टिप्पणी नहीं