Breaking News

बॉर्डर पर भारत-चीन के बीच हो सकता है युद्ध, राफेल के मुकाबले चीन ने खड़े किए ऐसे जंगी लड़ाकू विमान


भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। लद्दाख में चीन की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए भारत ने जंगी विमान राफेल तैनात कर दिए हैं। वहीं इससे परेशान चीन ने भी सीमा पर जे-20 जंगी लड़ाकू विमान तैनात किए हैं। सूत्रों के अनुसार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वायुसेना ने लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के पास अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान जे-20 को फिर से तैनात किया है। ये विमान अब भी उस इलाके में व्यापक उड़ान भर रहे हैं। इन लड़ाकू विमानों को चीनी वायुसेना ने हॉटन एयर बेस पर तैनात किया है और वे लद्दाख और आसपास के भारतीय इलाके के करीब उड़ान भर रहे हैं। माना जा रहा है कि चीनी वायुसेना की ओर से लद्दाख के पास हवाई ठिकानों पर लड़ाकू विमानों को तैनात करने का कदम भारत की ओर से राफेल लड़ाकू विमानों के तेजी से परिचालन शुरू करने के बाद आया है। पांच राफेल विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए हैं, जबकि तीन से चार और राफेल अगले कुछ महीनों में वायुसेना में शामिल किए जाएंगे।गौरतलब है कि चीन की साजिशों को नाकाम करते हुए भारतीय सेना ने पैगॉन्ग सो झील के दक्षिणी हिस्से में मौजूद एक अहम चोटी पर कब्जा कर लिया। यह रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती है। यहां से चीनी सैनिक कुछ मीटर की दूरी पर हैं। इस बीच, चीन ने सोमवार शाम कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ने का खतरा है। चीन ने भारत के रुख को आक्रामक बताया। पैगॉन्ग सो झील के दक्षिणी हिस्से में स्थित इस चोटी पर चीन कब्जा करना चाहता है, क्योंकि यह रणनीतिक लिहाज से काफी अहम मानी जाती है। यह पहाड़ी भारतीय सीमा में है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चीनी सैनिकों ने इस पर कब्जे की साजिश रची। लेकिन, भारतीय सेना ने हाल ही में तैनात स्पेशल ऑपरेशन बटालियन ने न सिर्फ उन्हें खदेड़ दिया, बल्कि यह पूरी चोटी अपने कब्जे में ले ली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DfKX2P

कोई टिप्पणी नहीं