Amazon Sale: यहां कम कीमत में खरीदें नॉन चाइनीज गैजेट्स
नई दिल्ली। Amazon Prime Day Sale 2020 शुरू हो चुकी है। इस दौरान दोनों ई-कॉमर्स साइट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि अमेजन सेल को अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए आयोजित किया गया है, आज रात 12 बजे तक चलेगी। इस सेल में नॉन चाइनीज उत्पादों पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। चलिए विस्तार से इन डिस्काउंट ऑफर के बारे में आपको बताते है, जिससे की सेल में खरीदारी करना आसान हो जाएगा।
जानें ऑफर
Amazon Prime Day Sale में कई स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स पर सीधा 10 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर्स मिलेगा। इसके अलावा HDFC से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ग्राहक उठा सकेंगे।
जानें ई-कॉमर्स साइट सेल में किन मोबाइल फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, देखें लिस्ट
नॉन चाइनीज स्मार्टफोन पर जबरदस्त छूट
Samsung की किफायती गैलेक्सी एम सीरीज के फोन 6 महीने के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ लिस्ट होंगे। सैमसंग ब्रांड के फ्लैगशिप हैंडसेट पर 25,000 रुपये तक की छूट होगी। पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। Apple के iPhone 11 और iPhone 8 Plus जैसे हैंडसेट पर 10,000 रुपये तक की छूट होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Dso6Bi
कोई टिप्पणी नहीं