बिहारः गंडक नदी नौका दुर्घटना में मृतकों की संख्या 9 हुई, कई लोग लापता

बिहार के खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गंडक नदी की तेज धार में लोगों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें कई लोग लापता हो गए। नाव सवारों की खोज के लिए चलाए जा रहे तलाशी अभियान में अब तक नौ लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि अभी भी पांच-छह लोगों के लापता होने की खबर है।पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सोनवर्षा टीकारामपुर के कई ग्रामीण मानसी बाजार में जरूरत के सामान खरीदकर एक नाव पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी गंडक नदी के बीच में तेज बहाव के चलते नाव पलट गई। मुफस्सिल थाना के प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद कई लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन कई लोग लापता बताए गए हैं। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया।उन्होंने बताया कि लापता लोगों में से अब तक नौ लोगों के शव नदी में से बरामद कर लिए गए हैं, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी करीब पांच-छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, इस नाव पर करीब 25 लोग सवार थे। दुर्घटना का कारण नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों का बैठना बताया जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i8oOlW
कोई टिप्पणी नहीं