Breaking News

कोरोना के 32 नए मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1790


अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित 32 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1790 तक पहुंच गयी है। राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 32 नये मामलों में से आठ लोहित से, सात लोअर सियांग, चार ईस्ट सियांग, वेस्ट कामेंग और कैपिटल कॉम्पलेक्स से तीन-तीन, चांगलांग, तिरप और यूपिया से दो-दो और ईस्ट कामेंग से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि लोहित में आठ मामलों में से सात केन्द्रीय अद्र्धसैनिक बल (सीपीएमएफ) के जवान और एक प्रवासी है। कोरोना के 32 नये मामलों में से 26 में इस बीमारी के लक्षण नहीं है और छह लोगों में इसके लक्षण पाये गये हैं। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से कल रात जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना संक्रमित 42 और मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है, इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या 1105 हो गयी है। अरुणाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या अभी तक 1790 पहुंच गयी है और इसमें से 682 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, 1105 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है जबकि इस महामारी से तीन मरीजों की जान चली गयी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DcCzkT

कोई टिप्पणी नहीं