कोरोना से किस राज्य में कितनी मौतें, पिछले 24 घंटों की सामने आई ऐसी रिपोर्ट

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 904 कोरोना संक्रमितों की मौत होने के बीच राष्ट्रीय औसत कोरोना मृत्यु दर घटकर 2.07 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच अगस्त को देशभर में 904 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी जिससे अब तक इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार 40,699 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 334 कोरोना संक्रमितों ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा। इसके अलावा तमिलनाडु में 112, कर्नाटक में 100, आंध्र प्रदेश में 77, पश्चिम बंगाल में 61, उत्तर प्रदेश में 40, पंजाब में 29, गुजरात में 23, मध्य प्रदेश में 17, राजस्थान में 13, तेलंगाना में 13, दिल्ली में 11 और बिहार में आठ कोरोना संक्रमित जिंदगी की जंग हार गये। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय और सिक्किम में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। देश भर में मात्र मिजोरम ही ऐसा राज्य बचा है, जहां एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं देशभर में कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढकऱ 1,370 हो गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की सूची में चार नाम और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी 921 और निजी प्रयोगशालाएं 449 हैं। इस समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 698 (सरकारी: 422 , निजी: 276) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाओं की संख्या 563 (सरकारी: 467, निजी: 96) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 109 (सरकारी: 32, निजी: 77) हैं। इन 1,370 प्रयोगशालाओं ने 05 अगस्त को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,64,949 नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 2,21,49,351 नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 56,282 नये मामले सामने आये हैं और देश भर में इस समय संक्रमण के 5,95,501 सक्रिय मामले हैं तथा 1328336 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं । उल्लेखनीय है कि छह माह पहले 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक प्रयोगशाला में कोरोना वायरस जांच की सुविधा थी लेकिन अब देश भर की 1,370 प्रयोगशालाएं कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने में जुटी हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30x4LYe
कोई टिप्पणी नहीं