Breaking News

कोरोना से देश में पिछले 24 घंटों में हुई 875 लोगों की मौत, फिर भी मिली राहत भरी खबर, जानिए कैसे


देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 857 कोरोना संक्रमितों की मौत होने के बीच राष्ट्रीय औसत कोरोना मृत्यु दर घटकर 2.09 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक चार अगस्त को देशभर में 857 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी, जिससे अब तक इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 39,795 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 300 कोरोना संक्रमितों ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा। इसके अलावा कर्नाटक में 110, तमिलनाडु में 108, कर्नाटक में 98, आंध्र प्रदेश में 67, पश्चिम बंगाल में 54, उत्तर प्रदेश में 39, गुजरात में 25, पंजाब में 20, राजस्थान में 17, बिहार में 17, तेलंगाना में 13 और दिल्ली में 12 कोरोना संक्रमित जिंदगी की जंग हार गये। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। देश भर में मात्र मिजोरम ही ऐसा राज्य बचा है, जहां एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,19,652 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 04 अगस्त को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में 6,19,652 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,14,84,402 हो गयी है। देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,366 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 52,509 नये मामले सामने आये हैं जिससे अब तक संक्रमण का शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 19,08,254 हो गयी है। देश भर में फिलहाल संक्रमण के 5,86,244 सक्रिय मामले हैं। पहली बार देश में सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i7Ud83

कोई टिप्पणी नहीं