कल OnePlus TV 32Y1 की भारत में सेल, जानिए Price और Offers
नई दिल्ली। OnePlus TV Y सीरीज को कल यानी 5 जूलाई को सेल में पेश किया जाएगा। इस सीरीज के तहत दो मॉडल को उतारा गया है। इसमें OnePlus TV 32Y1 और OnePlus TV 43Y1 वेरिएंट शामिल है। हालांकि सेल में सिर्फ 32 इंच मॉडल को ही बेचा जाएगा। ग्राहक वाई सीरीज स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स साइट Amazon India से खरीद सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने स्पेशल अर्ली एक्सेस लिमिटेड सेल का आयोजन किया है।
OnePlus TV Y Series Price, Offers
OnePlus TV 32Y1 की कीमत 12,999 रुपये है और OnePlus TV 43Y1 मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। अगर ऑफर्स की बात करें तो स्मार्ट टीवी के साथ ग्राहकों को Amazon Echo Dot सिर्फ 1,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
OnePlus TV 32Y1 Specifications
इस स्मार्ट टीवी में 1366 x 768 पिक्सल का स्क्रिन रिजॉल्यूशन है जो एचडी डिस्प्ले के साथ है। स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए 10W के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। टीवी Google Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर रम करता है। इसमें पहले से यूजर्स को OnePlus Play, OnePlus Connect और Kids जैसे कई ऐप्स पहले से मौजूद हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए स्मार्ट टीवी में वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 है। साथ ही टीवी में रिमांइडर फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट Google Assistant और Chromecast सपोर्ट दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38q1htb
कोई टिप्पणी नहीं