अमरनाथ यात्रा 2020 : इस साल नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, कोरोना के चलते निर्णय

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा 2020 रद्द कर दी गई। हालांकि अभी तक संभावना जताई जा रही थी कि इस साल यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी। इससे पहले अप्रैल महीने में भी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से पवित्र गुफा की यात्रा को रद्द करने की बात कही गई थी। इस बीच शुक्रवार को यात्रा के लिए प्रथम पूजा भी आयोजित की गई थी। ऐसे में अचानक अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने यात्रा को रद्द करने की घोषणा कर दी। भगवान भोलेनाथ की पवित्र अमरनाथ यात्रा 2020 हर साल जून महीने में शुरू होती थी। इससे पहले अप्रैल महीने में भी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से पवित्र गुफा की यात्रा को रद्द करने की बात कही गई थी। इसको लेकर बकायदा प्रेस रिलीज जारी भी किया गया था। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद जम्मू कश्मीर सूचना निदेशालय ने यात्रा रद्द करने का आदेश ही वापस ले लिया था। अमरनाथ हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। हर साल जून के महीने में अमरनाथ श्राइन बोर्ड अमरनाथ यात्रा का आयोजन करता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZQfw7Y
कोई टिप्पणी नहीं