Breaking News

कोरोना के कहर के बीच सख्त हुई सरकार, 1 अगस्त तक लगा दिया लॉकडाउन


सिक्किम सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि एक अगस्त तक बढ़ा दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस बीच सिक्किम शिक्षा मंत्री नीमा नीमा लेप्चा ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 31 अगस्त तक बंद करने की घोषणा की है। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रमों को जारी रखने की अपील की है। सिक्किम में छात्र स्थानीय टीवी चैनल ‘समवाद’ और ऑल इंडिया रेडियो गंगटोक के माध्यम से आयोजित कक्षाओं में भाग ले रहे हैं, जिसमें व्हाट्सअप के माध्यम से होम असाइनमेंट भेजे जा रहे हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना की महामारी का प्रकोप लगातार चरम पर है और पिछले 24 घंटों में करीब 50 हजार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद संक्रमण का आंकड़ा 14.35 लाख हो गया हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान लगभग 32 हजार मरीजों के स्वस्थ होने से इस रोग से मुक्ति पाने वालों की संख्या 9.17 लाख हो गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 49,931 मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढकऱ 14,35,453 हो गया जबकि 708 लोगों की इस बीमारी से मौत होने से मृतकों की संख्या 32,771 हो गयी। इसी अवधि में 31,991 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 9,17,568 लोग कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 4,85,114 सक्रिय मामले हैं। देश में कोरोना की महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संंक्रमण के 9,131 नये मामले सामने आये तथा 267 लोगों की मौत हुई जिससे यहां अब संक्रमितों का आंकड़ा 3,75,799 और मृतकों की संख्या 13,656 हो गयी है जबकि 2,13,238 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में इस दौरान 6,986 नये मामले सामने आये और 85 लोगों की मौत हुई जिससे संक्रमितों की संख्या 2,13,723 और मृतकों का आंकड़ा 3,494 हो गया है। राज्य में 1,56,526 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30NsQZS

कोई टिप्पणी नहीं