Breaking News

Realme Watch Review 2020: बेहतरीन फीचर्स से लैस है Smartwatch

नई दिल्ली। Realme Smart Watch खरीदने का अगर मन बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि Realme स्मार्टवॉच खरीदना अच्छा ऑप्शन साबित होगा या नहीं तो चलिए आज के इस रिव्यू ( Realme Watch Review 2020 ) में हम आपको बताएंगे कि Realme Watch खरीदना चाहिए या नहीं। बता दें कि भारत में कंपनी का ये पहला स्मार्टवॉच ( Realme Watch Review Hindi ) है। अगर कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने स्मार्टवॉच बेहद ही कम दाम में उतारा है और इसकी बाजार में कई ब्रांड्स के फिटनेस बैंड ( Realme Watch Discount ) से टक्कर देखने को मिलेगा।

Realme Watch का डिजाइन काफी स्टाइलिश और सिंपल है। इसमें 1.4 इंच का कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 320 x 320 पिक्सल है। इसके स्ट्राइप में रबर मिक्स्ड प्लास्टिक मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जो काफी फ्लेक्सिबल है और ये अंदर की तरफ लॉक भी हो जाता है। इसकी कीमत भारत में 3,999 रुपये रखी गई है

Watch के राइट में एक बटन मौजूद है जिसकी मदद से Realme Smart Watch के फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल पावर व बैक दोनों बटन के तौर पर कर सकते हैं। इसके अलावा वॉक के रियर में चार्जिंग प्वाइंट्स और सेंसर मौजूद है। इस सेंसर की मदद ये आपके हेल्थ और फिटनेस को पूरे दिन ट्रेक करता रहेगा।

5 अगस्त को Samsung Galaxy Note 20 Series और Galaxy Fold 2 होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

इस स्मार्ट वॉच की जो सबसे खास बात है वो है कि इसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस, जिसकी मदद से नोटिफिकेशन्स या फिर किसी भी अलर्ट को साफ देख सकते हैं। इसके अलावा इसका डिस्प्ले सन लाइट में ब्राइट हो जाता है। इसमें अपने फोन को कनेक्ट करके आराम से ई-मेल, मैसेज और व्हाट्सऐप के मैसेर को क्लियरली पढ़ सकते हैं।

बता दें कि पहली सेल में महज दो मिनट में वॉच के 15,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो गई। Realme Watch के लिए अगली सेल 9 जून को दोपहर 12 बजे से रखी गई है। ग्राहकों के पास अलग-अलग कलर के स्ट्रैप्स का ऑप्शन जरूर है, जिसमें रेड, ब्लू और ग्रीन कलर शामिल हैं।इसमें म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा क्लिक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस वॉच में 12 वॉच फेसेस दिए गए हैं और 100 से ज्यादा जल्द ही OTA अपडेट के जरिए दिए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/374ZOri

कोई टिप्पणी नहीं