Breaking News

धोनी और विराट में तुलना पर गंभीर का बड़ा बयान, कह दी ऐसी बात


पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र ङ्क्षसह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली की तुलना करना काफी कठिन है क्योंकि दोनों ही अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं। गंभीर ने स्टार स्पोट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में एक साक्षात्कार के दौरान लक्ष्य का पीछा करने की दृष्टि से कौन बेहतर होगा, इस सवाल के जवाब में यह बात कही। गंभीर ने कहा कि विराट तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं जबकि धोनी छठे अथवा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं इसलिए दोनों की तुलना करना बहुत कठिन है। यदि धोनी शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करते, इस सवाल पर गंभीर ने कहा, संभवत विश्व क्रिकेट ने एक महत्वपूर्ण चीज खोई है और वह है धोनी का तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी नहीं करना। यदि धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की होती और तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी की होती तो शायद दुनिया को बिलकुल अलग तरह का खिलाड़ी देखने को मिलता। ऐसा कर धोनी ने ढेरों रन बनाए होते और कई रिकॉर्ड तोड़े होते। यदि धोनी ने भारत की कप्तानी नहीं की होती और तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते तो वह विश्व में सबसे रोमांचक क्रिकेटर होते।लेकिन पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान की राय अलग है और उनका मानना है कि धोनी के पास शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने का विकल्प मौजूद था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पठान ने कहा, धोनी के पास तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यदि हम तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने को लेकर विराट और धोनी की तुलना करते हैं। तो मैं मानता हूं कि विराट के पास बेहतर तकनीक मौजूद है। मैं धोनी को कम नहीं आंक रहा हूं, निश्चित रूप से वह क्रिकेट के लीजेंड रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अलग राय होती है। मैं हमेशा विराट को चुनना पसंद करूंगा।जूझारू बल्लेबाज रहे गंभीर ने कहा, संभवत: मैं धोनी को चुनना पसंद करूंगा। सपाट पिचों पर धोनी का तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करना और अब विश्व क्रिकेट में जिस तरह की गेंदबाजी का स्तर है। श्रीलंका, बंगलादेश, वेस्टइंडीज की टीम की ओर देखने से लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मौजूदा स्तर के हिसाब से धोनी ने कई रिकॉर्ड तोड़े होते।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e71tzs

कोई टिप्पणी नहीं