कोरोना: WHO ने जारी की खान-पान को लेकर गाइडलाइन, यहां जानिए सभी कुछ

दुनिया में कोरोना की शुरुआत वुहान के बाजार से हुई थी, जहां पर जंगली जानवरों का मीट मिलता हैं। WHO कोरोना को लेकर तरह-तरह की गाइडलाइंस जारी करता है, लेकिन उसने पहली बार खान-पान को लेकर कुछ चेतावनी जारी की है। WHO ने बताया है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कई गाइडलाइन जारी की जा चुकी हैं। सफाई और सुरक्षा को लेकर कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में WHO की तरफ से फूड सेफ्टी को लेकर कुछ और टिप्स दिए गए हैं। साथ ही ये बताया गया है कि ये क्यों जरूरी है। जानते हैं कि खाने को सुरक्षित रखने के लिए कि तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। खाना बनाने या कोई भी खाद्य सामग्री छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें। टॉयलेट के बाद हाथों को अच्छे से धोएं। खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सारी सतह को अच्छे से धोएं और सैनिटाइज कर लें। किचन एरिया को किसी भी तरह के कीड़े-मकोड़े और जानवरों से दूर रखें।WHO ने बताया है कि लोगों को कोरोना से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही किसी भी चीज को छूने और खाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोना होगा। लोगों को किचन के फ्लोर को अच्छी तरह से साफ करना होगा, जिससे यहां पर किसी भी प्रकार के कीड़े, मकोड़ों और चूहों जैसे जीव को प्रवेश ना कर पाएं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YZl53D
कोई टिप्पणी नहीं