Breaking News

Real Me ने लॉच किया नया स्मार्टफोन नरजो 10 और 10ए, इतनी है कीमत


स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रिलयमी ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन नरजो 10 और 10 ए लॉचं किया जिसकी कीमत क्रमश: 11999 रुपये और 8499 रुपये है। कंपनी ने यहां इस स्मार्टफोन को लाँच करते हुये कहा कि 6.5 इंच स्क्रीन वाले नरजो 10 में मीडियाटेक हेलियो ह 80 चिपसेट और नरजो 10 ए में मीडियाटेक हेलियो 70 चिपसेट पर आधारित है। इसमें 5000 एचएएच की बैटरी है। एंड्रायउ 10 ऑपरेङ्क्षटग सिस्टम आधारित नरजो 10 में क्वाडकैमरा है। इसमें 48 एमपी, आठ एम पी , दो एमपी और दो एमपी का क्वाडकैमरा और 16 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसमें चार जीबी रैम और 128 जीबी रॉम है। इसी तरह से नरजो 10 ए में 12 एमपी, दो एमपी और दो एमपी का त्रिपल रियर कैमरा और पांच एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसका स्क्रीन 6.52 इंच का है और इसमें तीन जीबी रैम और 32 जीबी राम है। नरजो 10 की ऑनलाइन बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर 18 मई को तथा नरजो 10ए की बिक्री 22 मई को की जायेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tb94on

कोई टिप्पणी नहीं