Breaking News

Happy Mother’s Day, दुनिया की सबसे अनोखी और अद्भुत रचना है मां


10 मई को मदर्स डे है। यानी की मां का दिन। इस दिवस को मनाने का एक ही कारण है कि मां की अथाह सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और शुक्रिया कहना हैं। इतनी खुबसूरत दुनिया में लाने का शुक्रिया, इतना प्यार देना का शुक्रिया, अपने आंचल में रखने का शुक्रिया। मां दुनिया की सबसे ताकतवर और अद्भुत अनोखी चीज़ हैं। एक दिन मां के नाम पर करके देखिए खुशी मिलती है। वैसे कल आप अपनी मां को खुश रखिए इनकी सेवा किजिए और ढेर सारा प्यार हमेशा की तरह करीए और लॉकडाउन का फायदा उठाकर उन्हें किसी भी तरह का काम ना करने दें खुद ही करें ताकी उन्हें थोड़ा सा आराम मिले और वो खुश भी हो जाएं। वैसे आपको बता दूं की भारत में कल मदर्स डे हैं लेकिन अलग अलग देशों में अलग अलग तारीखों में मनाया जाता है। अमेरिका में मई के महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। वैसे इसके बारे कुछ खास बातें बता दें कि मदर्स दे आखिर कब क्यों मनाया जाता है। इसकी मुख्य वजह 27 मई, 1812 की क्रांति है, जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन महिलाओं की नृसंश हत्या कर दी थी, जो आजादी के लिए लड़ रही थीं। उन महिलाओं के सम्मान में 27 मई को मदर्स डे मनाया जाता है। वहीं, ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए इस पर्व को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं। इसी तरह भारत में भी मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं। अमेरिका की बात करें तो यहां के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 9 मई 1914 को एक कानून पारित किया, जिसमें मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने की बात की गई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WgAqv7

कोई टिप्पणी नहीं