Breaking News

शाहिद अफरीदी ने जम कर मोदी के खिलाफ उगली आग, मचा बवाल


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत में और पाकिस्तान में तहलका मचा रखा है। कोरोना वायरस के नाजुक हालातों में इस तरह का बवाल मचाना सही नहीं हैं। अफरीदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर पीएम मोदी के खिलाफ कई विवादित बयान दिये हैं। उन्होंने मोदी को डरपोक करार दिया है।अफरीदी ने पीओके के मामले में भारत के खिलाफ जमकर आग उगली। इसी के साथ भारत के दो बड़े खिलाड़ी हरभजन सिंह और युवराज सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई अपशब्द बोले। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि अफरीदी के मोदी और भारत के खिलाफ दिये बयान के बाद युवराज और भज्जी ने अफरीदी से सारे नाते तोड़ लिये हैं। जब बात ज्यादा ही बढ़ गई तो क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना ने भी शाहिद अफरीदी को अपनी हद में रहने के लिए कहा। साथ ही शिखर धवन ने अफरीदी मुंह तोड़ जवाब दिया कि कश्मीर भारत का था, भारत का है और भारत का ही रहेगा। इसे छीननें की पाकिस्तान कितनी ही कोशिश कर ले लेकिन हाथ नहीं लगेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g0xsCJ

कोई टिप्पणी नहीं