मुस्लिम देश की राजकुमारी ने भारत और गाय को लेकर लिखी ऐसी बात, मच गया बवाल

कोरोना महामारी के बीच भारत में कथित रूप से मुसलमानों के खिलाफ बढ़ रही नफरत के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात की राजकुमारी हेंद अल कासिमी अभियान चलाना महंगा पड़ गया। यूएई की प्रिंसेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार ट्वीट करके वार और पलटवार कर रही हैं। पिछले दिनों गाय को लेकर भारत के खिलाफ लिखना उनको भारी पड़ गया और उन्हें सफाई देनी पड़ी।राजकुमारी ने अमेरिका में कुत्ते को लेकर लोगों के बर्ताव के बहाने भारत पर निशाना साधा। हेंद अल कासिमी ने कहा कि भारत में लोग इंसान से ज्यादा गाय के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कमेंट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि भारत और हिंदुओं के खिलाफ जिस तरह का जहर आप पिछले कुछ सप्ताह में खाड़ी देशों में फैला रही हो, यह लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मैं यूएई के किंग से अपील करता हूं कि वह इस घृणा फैलाने वाली महिला के खिलाफ एक्शन लें।राजकुमारी ने दी सफाईहालांकि कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने राजकुमारी के बयान का समर्थन किया। बढ़ते विवाद को राजकुमारी को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने सफाई दी। प्रिंसेस हेंद अल कासिमी ने ट्वीट कर कहा कि मैंने कभी गाय के पूजा की आलोचना नहीं की। मैंने एक तथ्य रखा था। गाय की एक देवता की तरह से पूजा होती है और हिंदू धर्म शांति का पाठ पढ़ाता है। लोगों का एक नया हिंसात्मक राजनीतिक समूह अल्पसंख्यकों को गाली दे रहा है। यह हिंदू धर्म, इस्लाम, यहूदी और ईसाई धर्म में गलत है।दिलाई थी महात्मा गांधी की यादइससे पहले तबलीगी जमात को लेकर राजकुमारी ने महात्मा गांधी की याद दिलाई थी। हेट स्पीच के खिलाफ अभियान चलाने वाली राजकुमारी ने लिखा कि घृणा फैलाने वाली बातें नरसंहार की शुरुआत है। महात्मा गांधी ने एक बार कहा था, आंख के बदले आंख लेने से दुनिया अंधी हो जाएगी। हमें अपने खूनी इतिहास से सबक लेना चाहिए। हमें यह समझना होगा कि मौत से मौत पैदा होती है और प्यार से प्यार का जन्म होता है। समृद्धि की शुरुआत भी शांति से होती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36fqvJx
कोई टिप्पणी नहीं