लॉकडाउन में चला रहे हैं मोबाइल तो हो जाएं सावधान, वरना आपको लग सकता है तगड़ा झटका

लॉकडाउन में लोगों का ज्यादातर समय ऑनलाइन बीत रहा है। ऑनलाइन गेमिंग से लेकर पॉर्न साइट्स के ट्रैफिक में भी बढ़ोतरी हुई है। हैकर्स फायदा उठाकर लोगों की पर्सनल डिटेल्स चोरी करने के साथ ही रैनसम मेल यानी ब्लैकमेलिंग के मेल भेज रहे है। क्योंकि फिलहाल लोग ऑनलाइन गेमिंग और पॉर्नसाइट्स पर ज्यादा एक्टिव है। वहीं घरों से बाहर नहीं निकल सकने का भी हैकर्स फायदा उठा रहे है। अगर किसी को पॉर्न साइट्स विजिट को लेकर ब्लेकमेल किया जाए तो ऐसे लोग जल्दी से पुलिस के पास भी नहीं जाते। इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। जबकि पुलिस इस समय भी इस तरह की घटनाओं से सतर्क रहने की सीख दे रही है उसके बाद भी मामले बढ़ रहे हैं।एक पीड़ित ने बताया कि उसने व्हाट्सएप ग्रुप में आए लिंक को क्लिक किया था। लिंक में था कि आप ऑनलाइन गेम खेलकर 20 हजार कमा सकते हैं। रजिस्टर करके अकाउंट बना लें। पैसे ट्रांसफर करने के लिए लूडो स्टार एप से कॉल आया। अजय के अकाउंट से 18 हजार रुपए निकल गए। वहीं एक अन्य पीड़ित को दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेलना मंहगा पड़ा। स्टूडेंट ने लूडो ओल स्टार गेम को फेसबुक से लॉग इन किया था। फेसबुक अकाउंट को हैक कर इसके दोस्तों से फोन पे के जरिए पैसे मांगे गए। जब कुछ दोस्तों ने इसे कॉल किया तब फेसबुक हैक होने की जानकारी मिली। वहीं एक शख्स को रैनसम मेल मिला। हैकर ने लिखा हाल में जिस पॉर्नसाइट पर अकाउंट बनाया है वहां से हैकर ने लेपटॉप का कैमरा हैक कर, वीडियो बना लिया है और डेटा अनलॉक कर फाइल एनक्रिप्ट करने की धमकी दी है। हैकर्स ने पैसे भी बिट कोइन के रूप में मांगे है। इसके लिए बाकायदा बताया गया है कि इसे कहां से कैसे खरीदना है और कैसे देना है। कई अन्य लोगों के साथ भी इस तरह के केस सामने आए हैं।साइबर एक्सपट्र्स बताते हैं कि बिटकॉइन एब्यूज डॉट कॉम के अनुसार 6 अप्रैल के बाद से ही पूरी दुनिया में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। दुनिया में पूरे मार्च के महीने में बिट कोइन एब्यूज के मामले 3,684 ही थे। वहीं अप्रैल में अभी तक 46,664 मामले दर्ज हो चुके है। 30 दिनों में ऐसे मामलों में गजब की तेजी देखी गई है। उनका मानना है कि इस मामले में लोगों को काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है। नहीं तो इनका पूरा डाटा हैकर्स के पास पहुंच जाता है और आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इन दिनों लोग ऑनलाइन गेमिंग एप या पोर्न साइट्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे है। इंटरनेशनल पोर्न साइट पोर्न हब ने हाल ही में साइट पर बढ़ रहे ट्रैफिक आंकड़े जारी किए है। हैरानी की बात यह है सारे ऑनलाइन गेमिंग एप या एडल्ट साइट्स फेसबुक या जीमेल अकाउंट से लाग-इन करवाती है। यानी आप आपका फेसबुक या जीमेल लॉगइन आईडी और पासवर्ड आसानी से दे देते है। हैकर्स फायदा उठाकर आपका डेटा और अकाउंट हैक करते है और ऐसे धमकी भरे ई मेल भेजते है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fHMHjP
कोई टिप्पणी नहीं