Breaking News

यहां सिर्फ स्लिम और फिगर वाली नहीं बल्कि मोटी और भद्दी लड़कियों को देते हैं नौकरी


जॉब की जहां बात आती है तो एक दम चमकते हुए आयरन किए हुए कपड़े और गले में आई डी कार्ड सबसे पहले दिखता है। इसी तरह खास तौर से लड़कियों के लिए फिगर ज्यादा मायने रखता हैं लेकिन जहां मोटापे की बात आती है तो ये समस्या आम हैं कि लड़कियां और लड़के इसके शिकार हो रहे हैं। इसी तरह ज्यादातर प्राइवेट नौकरियों में जहां मोटी लड़कियों को नौकरी पर रखने से पहले पतली होने का हवाला दिया जाता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां सिर्फ मोटी लड़कियों को ही नौकरी पर रखा जाता है। यहां मोटी लड़कियों को भी मार्शमेलो गर्ल्स जैसे प्यारे नाम से पुकारा जाता है। बता दें कि जापान के टोक्यो शहर में एक ऐसा कैफे है जहां मोटी महिला कर्मचारी हैं। इस कैफे में जो भी मोटी लड़की काम करने की इच्छुक होती है वो यहां आकर नौकरी कर सकती है।बता दें कि इस कैफे के मालिक का कहना है कि इसके पीछे उनका मकसद मोटे लोगों के प्रति लोगों की सोच को बदलना है। वैसे हर कन्हीं देखा जाता है कि लोगों की यह सोच होती है कि मोटे लोग सुंदर नहीं होते सिर्फ पतले लोग ही आकर्षक होते हैं। इस सोच को बदलने के लिए यहां मोटी लड़कियों को नौकरी पर रखते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ybfrk0

कोई टिप्पणी नहीं