Breaking News

लॉकडाउन में गजब की शादी...


कोरोना लॉकडाउन के कारण से शादी-विवाह की रौनक खत्म हो गई है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की खातिर लागू किए गए लॉकडाउन ने सारे जश्नों में भंग डला दिया है। कोरोना और लॉकडाउन की बंदिशों के कारण ज्यादातर परिवार शादी-विवाह जैसे आयोजनों को आगे तारीखे बढ़ा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग हैं जो इस विकट परिस्थिति में भी शादी संपन्न भी करा रहे हैं।मध्यप्रदेश में ताजा मामला भोपाल के करोंद इलाके से सामने आया है। जहां मात्र 7 लोगों की मौजूदगी में दीपा और सौरभ ने सात फेरे लिए है। खास बात ये रही की इस शादी में पड़ोसी शामिल तो नहीं हुए। इसमें फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ सारी रस्मे निभाई गईं है। परिवार का कहना है कि लॉकडाउन में सभी प्रावधानों का पालन करते हुए पूरी सतर्कता के साथ शादी सम्पन्न कराई गई। शादी करवाने में पड़ोसियों ने पड़ोसी धर्म भी खूब निभाया. खुद तो शादी में शामिल नहीं हुए, लेकिन शादी करवाने के लिए अपना घर जरूर उपलब्ध करवाया. जहां विधि-विधान के साथ यह विवाह संपन्न हुआवर सौरभ ने बताया कि ना टेंट, ना शामियाना, ना बैंड बाजा, ना बारात इस तरह की फिकी शादी कोरोना के कारण करनी पड़ी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण इससे दोनों पक्ष को लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ है। लेकिन इस बात की खुशी भी है कि लॉकडाउन में विवाह सम्पन्न हो गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SM5wZu

कोई टिप्पणी नहीं