खुलासाः जून-जुलाई में ज्यादा लोग कोरोना के बनेंगे शिकार, जानिए क्यों

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहे है। 35 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं इसकी के साथ 2 लाख से भी ज्यादा लोगों कि कोरोना के कारण मौत चुकी है। इसका सिलसिल अभी तक थमा नहीं हैं। अमेरिका कोरोना के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 75,000 से ज्यादा लोगों का मौत हो चुकी है और 18 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।भारत की बात करें तो यहां 56,000 से अधिक लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। और 1800 से ज्यादा लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। इतना नुकसान होने के बाद भी दुनिया मं कोरोना की वैक्सिन तैयार नहीं की गई है। इसके बारे में कई तरह के शोध किए जा चुके हैं लेकिन एक भी शोध कोरोना के इलाज के बारे मे खरा नहीं उतरा हैं। इसी के साथ कई तरह के शोध में कोरोना के बारे में अध्ययन किया जा रहा है।हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थाोन (AIIMs) के डायरेक्टेर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने शोध कर बताया कि कोविड 19 अभी खत्म होने वाला नहीं है। जून और जुलाई में यह देश में चरम सीमा पर होगा। इसका मतलब है कि जून-जुलाई के दो महीनों में कोरोना सबसे ज्यादा घातक आतंक रूप दिखाएगा। डॉ. रणदीप गुलेरिया ने यह भी कहा कि इसकी रोकथाम के कुछ उपाय हैं लेकिन यह समय के साथ ही पता चलेगा कि वह कितने कारगर होंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cr3J3T
कोई टिप्पणी नहीं