Breaking News

माल्या ने मोदी सरकार से कहा, आर्थिक पैकेज के लिए मुझसे भी ले लो पैसे


कोरोना कहर के बीच में भारत सरकार ने जनता को दुनिया का 5वां सबसे बड़ा राहत पैकेज दिया है। कोरोना वायरस के संकट के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। इस पर हर कोई अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है। क्योंकि आर्थिक संकट के बीच इस तरह का ऐलान करना बहुत बड़ा बात होती है। इसी तरह से लंदन से भी एक सरहाना आई है।सबसे बड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने इस ऐलान पर केंद्र सरकार को बधाई दी है। इसी के साथ ही ये भी कहा कि अब सरकार को उससे सारा पैसा वापस ले लेना चाहिए। माल्या ने ट्वीट किया कि वो जितना पैसा छापना चाहें छाप सकते हैं, लेकिन उन्हें मेरे जैसे एक छोटे सहयोगकर्ता को इग्नोर करना चाहिए, जो स्टेट बैंक का सारा पैसा वापस लौटाना चाहता है।कोरोना के इस संकट भरी घड़ी में शराब कारोबारी ने कहा कि मुझसे सारा पैसा बिना शर्त के लिए लीजिए और मामला खत्म कर दिजिए। जैसे कि हम जानते हैं कि कि शराब कारोबारी विजय माल्या भारत में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है, उसपर करीब 9000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का आरोप है। पहले माल्या को हिरासत में भी लिया जा चुका था, लेकिन अभी वह जमानत पर है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y0hFme

कोई टिप्पणी नहीं