Breaking News

बस विवादः कांग्रेसी विधायक ने किया योगी का समर्थन, प्रियंका गांधी को घेरा, मचा हड़कंप


प्रवासी श्रमिकों के लिए बस उपलब्ध करवाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है। हालांकि अब इस मामले में कांग्रेसी भी अपनी ही पार्टी के फैसलों पर सवाल कर रहे हैं। रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने ही इस पूरे मसले पर अपनी पार्टी के रुख की कड़ी आलोचना की है। अदिति सिंह ने कहा है कि ये क्रूर मजाक है। अदिति सिंह ने ट्वीट किया, आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत? एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाडिय़ां, 68 वाहन बिना कागजात के, ये कैसा क्रूर मजाक है? अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई?वहीं रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने योगी सरकार के रुख का समर्थन किया। अपने दूसरे ट्वीट में अदिति ने लिखा, कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोडि़ए, बॉर्डर तक ना छोड़ पाई। तब योगी अदित्यनाथ ने रातों-रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से कई सवाल किए हैं। यूपी बॉर्डर पर आई बसों को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि , 68 बसों के कागज ही नहीं हैं। बॉर्डर पर कुछ बसों के साथ जो वीडियो बनाए हैं, वे परिवहन निगम की बसें थीं। ये राजस्थान सरकार की परिवहन बसें राजनीतिक दल इक_ा कर सकता है क्या? उन्होंने कहा, गहलोत को उस समय दया क्यों नहीं आए जब कोटा में हमारे बच्चे बिलख रहे थे। उनको खाना-पानी नहीं मिल रहा था। तब बॉर्डर तक छोड़ ही देते, उस समय क्यों नहीं दिया साथ। उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना के मामलों को संभालने में लगे या फिर इस तरह के चोंचलेबाजी का जवाब दें। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों के साथ छल किया है और प्रवासी श्रमिकों को भी धोखे में रखा है। कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने यूपी सरकार को पत्र लिखा कि हम कल सुबह से बसों के साथ बॉर्डर पर खड़े हैं। हमें नोएडा और गाजियाबाद की ओर जाने पर रोका गया है। साथ ही आगरा बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने हमें रोक लिया और पुलिस ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू के साथ दुव्र्यवहार किया। पत्र में कहा गया है कि आज शाम 4 बजे तक हम यहीं डटे रहेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fZqzS6

कोई टिप्पणी नहीं