ब्रिटिश सरकार ने पीएम मोदी को दिया तगड़ा झटका, जानिए कैसे

ब्रिटिश सरकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी टाइगर हनीफ के प्रत्यर्पण के लिए भारत का अनुरोध ठुकरा दिया है। ब्रिटेन के गृह विभाग ने इस बात की पुष्टि भी कर दी। बता दें कि भारत में हनीफ गुजरात के सूरत शहर में 1993 में हुए दो बम विस्फोटों के मामले में वांछित है। हनीफ का पूरा नाम मोहम्मद हनीफ उमेरजी पटेल है। वह ग्रेटर मैनचेस्टर के बोल्टॉन के एक किराना दुकान में दिखा था, जिसके बाद स्कॉटलैंड यार्ड ने प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर उसे फरवरी 2010 में गिरफ्तार किया था।हनीफ (57) ने उसके बाद ब्रिटेन में रहने का प्रयास जारी रखा। उसने कहा है कि भारत भेजे जाने पर वहां उसे प्रताडि़त किया जाएगा। आखिरकार, गृह मंत्री साजिद जावेद के कार्यकाल में उसे कानूनी सफलता मिली और पाकिस्तानी मूल के मंत्री (जावेद) ने पिछले साल उसके भारत प्रत्यर्पण के अनुरोध को खारिज कर दिया। ब्रिटेन के गृह विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक अदालत ने उसे अगस्त 2019 में आरोप मुक्त कर दिया। बता दें कि हनीफ के प्रत्यर्पण का पहला आदेश जून 2012 में तत्कालीन गृह मंत्री टेरेसा मे ने दिया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fYO79D
कोई टिप्पणी नहीं