मास्क पहनकर लगाई दौड़ तो फट गए फेफड़े

कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के प्रकोप के चलते सबको मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। घरों से निकलने से पहले मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे की तरह के विषाणु और कीटाणु मुंह में प्रवेश ना करें और बीमार ना हो। लेकिन मास्क पहनने से जितने फायदे होते हैं उससे खतरनाक इसके नुकसान भी सामने आने लगे हैं। आपको जानकर यकीन नहीं होगा लेकिन चीन के वुहान में मास्क पहन कर एक शख्स दौड़ लगा रहा था जिसके कारण फेफड़े प्रेशर के चलते फट गए। फिलहाल तो अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी एक 14 साल के लड़के की मास्क पहनकर दौड़ लगाने से कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। डॉक्टर्स ने बताया कि मास्क पहनकर दौड़ने की वजह शख्स के बाएं फेफड़े में छेद हो गया। जिससे फेफड़े से हवा निकलने लगी थी। इसी प्रेशर का असर दिल पर पड़ा और वह बाएं से दाएं खिसकने लगा। बता दें कि फेफड़े पंक्चर हो जाने की इस स्थिति को न्यूमोथ्रोक्स कहते है। ध्यान दें मास्क पहनकर रनिंग करने से फेफड़ों पर अतिरिक्त प्रेशर बढ़ता है. इससे फेफड़ों को ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाती।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bQAbv9
कोई टिप्पणी नहीं