कोरोना के बाद अब अमरीका ने चीन पर लगाया एक और सनसनीखेज आरोप

अमरीका और चीन के बीच तनातनी लगातार जारी है। अब अमरीकी एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन और साइबर सिक्योरिटी के विशेषज्ञों ने आरोप लगाया है कि चीन कोरोना वायरस की वैक्सीन से संबंधित जानकारी चुराने की कोशिश में जुटा है। अमरीकी मीडिया के मुताबिक एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की ओर से चीनी हैकरों के खिलाफ वॉर्निंग जारी करने का फैसला किया गया है।बता दें कि अमरीकी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि चीन उनकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी को निशाना बना रहा है और कोविड-19 के मरीजों के इलाज और जांच से जुड़े आंकड़ों को चुराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चीन के ये हैकर्स वहां की सरकार से जुड़े हुए हैं। अमरीका अब अधिकारिक चेतावनी देने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल वॉर्निंग जारी करने का फैसला किया है। बता दें कि अमरीका की सरकारी और निजी कंपनियां अभी कोविड-19 महामारी की वैक्सीन बनाने में जुटी हैं। इन कंपनियों को ईरान, उत्तरी कोरिया, रूस और चीन के हैकरों से सुरक्षित रहने को कहा गया है।वहीं चीन की ओर से इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाओ लिजियान ने कहा कि हम कोविड-19 महामारी के इलाज और वैक्सीन शोध में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। बिना किसी सबूत के अफवाहों के आधार पर चीन पर निशाना साधना अनैतिक है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dCzhUn
कोई टिप्पणी नहीं