Breaking News

व्यायाम ऐसे बढ़ाता है इम्यूनिटी, कोरोना को ऐसे देते है मात


कोरोनो वायरस प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसको नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है लेकिन फिर भी यह काबू में नहीं आ रहा है। इसकी कमजोरी हाल में पकड़ में नहीं आई है। इसी कारण से अभी तक इसकी दवा नहीं बनाई गई है। लेकिन लोग दवा ना होने के बाद भी इसको मात दे रहे हैं।यह एक रहस्य है शरीर का, जो बहुत जटील होता है। इसे इम्यूनिटी कहते हैं। यही शरीर को सबसे ताकतवर और सबसे कमजोर चीज हैं जो इंसान को अमर भी बना सकती है तो दो मिनट में मौत भी दे सकती है। इसका शरीर पर गहर असर रहता है। इम्यूनिटी हमें हर रोग से बचाता है। किसी भी वायरस के अटैक से ये ही डील करता है। इसको अच्छा खाना अच्छा पीना और एक्सरसाइज व व्यायाम से और मजबूत बनाया जा सकता है। कसरत रोगाणु से लड़ने की हमारी क्षमता को बढ़ाता है।लेकिन कुछ अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि व्यायाम हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी के साथ बातचीत करता है और हमें सक्रिय रहने की योजना बनाता है। अगर इस योजना खान पान की थोड़ी सी भी कमी रहती है या एक भी कड़ी मिस हो जाती है इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और हम बिमार हो जाते हैं। इसलिए इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक करने के लिए नियमित व्यायाम और शुद्ध खान-पान करना चाहिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35TGBIw

कोई टिप्पणी नहीं