मंडी Alert: फल-सब्जी बेचने वालो से ज्यादा फैल रहा कोरोना

लॉकडाउन का देश में तीसरा चरण जारी है। इसमें जनता को थोड़ी छूट दी गई है लेकिन लोग सका दुरपयोग कर रहे हैं। लॉकडाउन छुट के मुताबिक लोग फल सब्जियां और खाद्य सामान बेच रहे हैं। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये हैं कि कोरोना के सबसे ज्यादा मामले फल सब्जियां बेचने वालों में से ही हैं। ये लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए सावधानी नहीं बरत रहे हैं।दिल्ली जमातियों के बाद अब देश में सब्जी विक्रेता भी संक्रमण के बड़े वाहक बन गए हैं। इनकी वजह से दिल्ली सहित कई राज्यों में कोरोना आतंक फैला है। इसलिए, आप सब्जी खरीदते समय शारीरिक दूरी के साथ ही मॉस्क लगाना कतई न भूलें। बता दें कि लखनऊ में सब्जी विक्रेताओं की लापरवाही सामने आई है। शासन के लगातार निर्देशों के बावजूद सब्जी विक्रेताओं ने न तो शारीरिक दूरी का पालन किया और न ही मास्क का इस्तेमाल के कारण से लोगों में संक्रमण फैल चुका है जिससे पूरा इलाका सील कर दिया गया है। दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी से भी कोरोना कई जिलों में अपने पांव पसार लिए हैं। यहां एक कोरोना पॉजिटिव दुकानदार की मौत हो गई और इसके आस पास 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह से हरियाणा के सोनीपत मंडी में 25, झज्जर मंडी में 59 और गुरुग्राम में 9, मेरठ मंडी में 24, तमिलनाडु की मंडी से 500 पॉजिटिव पाए गए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WDh1mX
कोई टिप्पणी नहीं