Breaking News

प्रधानमंत्री के सीने में हुआ दर्द, AIIMS में भर्ती


देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है। बताया दा रहा है कि मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें एम्स में ले जाया गया है। मनमोहन सिंह की डॉक्टर्स जांच कर रहे हैं। उनके कार्यालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया है कि अभी उनकी तबीयत स्थिर हैं और वो डॉक्टनरों की निगरानी में हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कोविड-19 (Covid-19) के कारण बनी स्थिति के लिए कांग्रेस ने एक सलाहकार समूह बनाया है जिसकी अध्यक्षता मनमोहन सिंह ही कर रहे हैं।बता दें कि सिंह केंद्र सरकार से कहा था कि कोरोना मरीजों की अच्छे जांच नहीं की जा रही है यहीं कारण है कि देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा जांच करके ही कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है। लॉकडाउन बढ़ाने से कोरोना खत्म नहीं होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YS2oig

कोई टिप्पणी नहीं