Breaking News

लॉकडाउन 4.0: अंतरराज्यीय यात्रा के लिए ऐसे बनवाएं लॉकडाउन ई-पास


कोरोना के कहर के कारण लॉकडाउन केंद्र सरकार बढ़ाती ही जा रही है। अब तक देश में 3 बार लॉकडाउन लागू हो चुका है। अभी लॉकडाइन का चौथा चरण जारी है जो कि 31 मई तक लागू रहेगा। जैसे की हम जानते हैं कि लॉकडाउन में कई राज्यों में लोग फंसे हुए हैं और अपने घर जाना चाहते हैं। कर्फ्यू के कारण और कोरोना के कहर के बीच आम आदमी बिना सरकार की अनुमति के यात्रा नहीं कर सकता।इसके लिए सरकार ने लॉकडाउन पास बनाने की योजना तैयार की है जिससे की लोग अंतरराज्यीय यात्रा कर सकें। इस लॉकडाउन पास कैसे प्राप्त करें ये हम आपको बताएंगे। ई-पास एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए हैं। ई-पास लॉकडाउन 4.0 31 मई तक प्रभावी है। ई-पास ऐसे बनवाएं-1. ई-पास के लिए सबसे पहले भारत सरकार ने एक्सेस वेबसाइट https://ift.tt/3cKAXuU बनाई है। यहां आप ई-पास के लिए एप्लाई कर सकतें हैं। 2. राज्य की ई-पास वेबसाइट पर पुनर्निर्देशित किजिए। फिर अपने फोन नंबर को ओटीपी के साथ सत्यापित करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करें।3. सभी दस्तावेजों को जमा कराने के बाद, संबंधित विभाग आवेदन की अपील करेगा और तय करेगा कि वह आपको ई-पास जारी करना चाहता है या नहीं। 4. ई-पास जारी होने के बाद, व्यक्ति को ई-पास डाउनलोड करने के लिए लिंक के साथ अपने फोन पर उसी के बारे में एक एसएमएस मिलेगा। फिर उसे अपने साथ ई-पास ले जाने की आवश्यकता होती है, जहां भी वह जाता है।5. जानकारी के लिए बता दें कि ई-पास आरोग्य सेतु ऐप के अंदर दिखाता है। तो आरोग्य ऐप मोबाइल में डाउनलोड करें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bOwlmr

कोई टिप्पणी नहीं