29 मई को Oneplus 8 Series की भारत में बिक्री, 18 मई को स्पेशल सेल
नई दिल्ली। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro भारत में 29 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कंपनी ने 18 मई को दोपहर 2 बजे स्पेशल अर्ली एक्सेस सेल का आयोजन किया है जिसमें OnePlus 8 5G को बेचा जाएगा। बात दें कि ये फोन पहले से ही प्री-बुकिंग अमेजन इंडिया उपलब्ध है। अगर ऑफर्स की बात करें तो वनप्लस 8 सीरीज खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को वनप्लस 8 सीरीज खरीदते समय गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। इसके 30 दिन बाद कंपनी ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक (गिफ्ट कार्ड) देगी।
OnePlus 8 and OnePlus 8 Pro Offers
वनप्लस 8 प्रो पर 3,000 रुपये की छूट और वनप्लस 8 पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। हालांकि इसके लिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करना होगा। साथ ही बिना ब्याज वाली ईएमआई का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा कुछ बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर भी बिना ब्याज वाली ईएमआई का ऑप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा जियो यूजर्स को 6,000 रुपये का लाभ भी मिलेगा। हालांकि इसके लिए Jio के 349 रुपये वाले 40 प्रीपेड रीचार्ज करना होगा, जिसपर 150 रुपये की छूट मिलेगी।
OnePlus 8 and OnePlus 8 Pro Price
OnePlus 8 का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है और टॉम मॉडल वेरिएंट 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है। OnePlus 8 Pro के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गयी है।
OnePlus 8 Pro specifications
इस फोन में 6.78 इंच का QHD+ एमोलेड डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें पंच-होल स्क्रीन 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 48-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8-मेगापिक्सल, तीसरा 48-मेगापिक्सल और चौथा 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4,150 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Dell XPS 17 और XPS 15 2020 Laptop लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
OnePlus 8 specifications
इसमें 6.55 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर चिपसेट है और Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें भी 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में पावर के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z1L6Q3
कोई टिप्पणी नहीं