Breaking News

ब्रिटेन के 250 साल के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री ने किया ऐसा काम, हर कोई हैरान


ब्रिटेन के 250 वर्षों के इतिहास में बोरिस जॉनसन ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिसने पद पर रहते हुए अपने पत्नी से तलाक लिया हो। बोरिस जॉनसन की पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर ने इस साल की शुरुआत में ही तलाक के कागजात दायर किए थे। अदालत ने उसे मंजूरी दे दी है और अब उनका तलाक हो गया है। जॉनसन ने अपनी गर्लफ्रें ड कैरी सायमंड्स के साथ इस साल फरवरी में सगाई की थी।कैरी सायमंड्स पीएम हाउस में ही रहती हैं। जॉनसन के साथ डाउनिंग स्ट्रीट के पीएम आवास में सायमंड्स पिछले साल जुलाई में रहने आई थीं। ब्रिटेन के पीएम की उम्र 55 साल है जबकि उनकी मंगेतर कैरी सायमंड्स 32 साल की हैं। सायमंड्स ने 6 मई को एक बच्चे को जन्म दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मूल की मरीना व्हीलर बोरिस जॉनसन की दूसरी पत्नी थीं। बुधवार, 6 मई को बच्चे के जन्म से थोड़ी देर पहले ही व्हीलर के तलाक के पेपर अदालत ने मंजूर कर लिए थे। व्हीलर की मां दीप सिंह पंजाब की रहने वाली हैं। बोरिस जॉनसन और मरीना व्हीलर के 4 बच्चे हैं और वो सभी वयस्क हैं।मारिया व्हीलर को तलाक के लिए आवेदन जमा करने की मंजूरी 18 फरवरी को मिली थी। अनुमति मिलते ही व्हीलर ने आवेदन कर दिया था। जॉनसन और व्हीलर के बीच 40 लाख पौंड का समझौता हुआ था। जॉनसन की पहली शादी अलेग्रा मोस्टीन ओवेन से 1987 में हुई थी और 1993 में उनका तलाक हो गया था। व्हीलर से तलाक होने के बाद जॉनसन 250 वर्षों में ऐसे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बन गए हैं जिनका पद पर रहते हुए पत्नी से तलाक हुआ। इससे पहले 1769 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऑगस्टस फिट्जरॉय ने अपनी पत्नी को तलाक दिया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lel1ow

कोई टिप्पणी नहीं