Breaking News

कोरोना के कहर के बीच 11597 साल बाद आज रात आसमान में दिखेगा सबसे अद्भुत नजारा


आज रात आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। धूमकेतु स्वान नीली रोशनी लिए धरती के वायुमंडल से गुजरेगा। बता दें कि यह धूमकेतु 11597 साल में एक बार ही नजर आता है। शनिवार रात को यह नजारा देखने को मिलेगा। इस घटना को बिना टेलीस्कोप के भी देखा जा सकेगा।धूमकेतु स्वान अपने एक करोड़ 10 लाख मील लंबी चमकती पूंछ के साथ धरती के पास से गुजरेगा। इस शानदार नजारे को धरती के दक्षिणी गोलार्ध में रहने वाले लोग अच्छे से देख पाएंगे। हालांकि उत्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोग भी इस नजारे को सुबह के समय पूर्व दिशा में क्षितिज के समीप देख सकते हैं। भारत उत्तरी गोलार्ध में है, ऐसे में यहां के लोग सुबह के समय पूर्व दिशा में देख पाएंगे।इस धूमकेतु को लेकर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि यह अभी धरती से 53 मिलियन मील दूर है। यह जितना करीब आएगा, उतना ही सुंदर नजारा दिखाई देगा। यह धूमकेतु बर्फ और धूल के कणों से मिलकर बना है। वर्तमान में यह धूमकेतु दक्षिण से उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह डेंजर जोन में पहुंच रहा है। जैसे-जैसे यह सूर्य के समीप पहुंचेगा, इसके अस्तित्व पर खतरा बढ़ता जाएगा। 27 मई को यह धूमकेतु सूर्य के सबसे नजदीक होगा। उस समय सौर ताप भी अपने चरम पर होगा। अगर यह धूमकेतु सूर्य से बचकर निकल जाता है, तो इसका प्रकाश और तेज होगा। इस धूमकेतू को अप्रेल में ऑस्ट्रेलिया के खगोलशास्त्री माइकल मैटियाजो ने खोजा था। नासा के सोलर हेलियोस्फेयरिक ऑब्जरवेटरी के आंकड़े देखने के दौरान उन्हें सोहो सोलर विंड एनिसोट्रॉपिस इंस्ट्र्यूमेंट में इसकी इमेज दिखी थी। इसे स्वान नाम माइकल ने ही दिया। बता दें कि स्वान नामक मशीन का इस्तेमाल अंतरिक्ष में हाइड्रोजन का पता लगाने के लिए किया जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cDna9E

कोई टिप्पणी नहीं