अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को डोनेट 1000 Wrist Band

देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इसमें सारा देश शामिल है। सबसे ज्यादा जो इस जंग में अपनी सहयोग दे रहे हैं वो हैं डॉक्टर्स। इस जंग में इनका काफी बड़ा रोल है। इसके लिए ये अपनी जान की बाजी रहा रहे हैं। इन्हीं के लिए अक्षय कुमार आगे आए हैं। अक्षय महावारी से लड़ रहे वॉरियर्स की मदद कर रहे हैं। अक्षय ने अब मुंबई पुलिस की मदद के लिए उन्हें सेंसर वाले GOQii के 1000 रिस्ट बैंड दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बैंड के जरिए कोविड 19 के लक्षणों के बारे में पता लगाया जा सकता है। इस GOQii Vital 3.0 बैंड के जरिए बॉडी का टेम्परेचर, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, कैलरी और स्टेप काउंट के बारे में पता चलता है।सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि इस बैंड के सेंसर के जरिए कोविड 19 के लक्षण का शुरुआत में ही पता लग सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार GOQii के ब्रैंड एम्बैसेडर हैं। बता दें अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये भी दिए थे। मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z51sHy
कोई टिप्पणी नहीं