Breaking News

Coronavirus Updates: संक्रमित मरीजों की संख्या 5194, 149 की मौत


संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हाल में पुणे में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है 15 और राजस्थान में पांच नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 773 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 5194 हो गई। जिसमें से 4643 सक्रिय हैं, जबकि 401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश के नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें नेल्लोर और कृष्णा के छह-छह और चित्तूर के तीन मामले शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 329 हो गई है, चार लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारतीय सेना ने 16 अप्रैल से होने वाले सेना कमांडरों के अर्द्धवार्षिक सम्मेलन को स्थगित कर दिया है। इसमें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भारत और आसपास के कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर संभावित बिंदु के साथ सुरक्षा स्थिति पर चर्चा होनी थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39YwH9f

कोई टिप्पणी नहीं