Breaking News

Corona rumor: कोरोना के बारे में उड़ाई झूठी अफवाह तो भिड़े दो गुट, एक की मौत


झारखंड में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटीव के मामले सामने आए हैं। हाल में यहां के एक और खबर सामने आई जहां जिले के सिसई में कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने के अफवाह में दो गुट भिड़ गए और इसी दौरान पिटाई से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद पुलिस मुख्यालय और डीआईजी के अलावा गुमला एसपी अंजनी कुमार झा मौके पर कैंप कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अफवाह ऐसी उड़ी कि एक पक्ष के लोग घूम-घूम कर थूक रहे थे। घरों के अलावा तालाब एवं अन्य जगहों पर संक्रमण फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इस अफवाह के बीच सिसई थानाक्षेत्र के भदौली गांव के पास एक युवक घूमता मिला तो भदौली के लोगों ने उसे बहुत बुरी तरह पीटा, इसके बाद रात करीब 8 बजे यह घटना घटी, और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही बसिया के लोगों की वारदात की सूचना मिली, वे आक्रोशित हो गये। बाद में मौके पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गये और दंगा किया। घायल युवक को अस्पताल गुमला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. दूसरी ओर भदौली में पिटे युवक को इलाज के रिम्स भेजा गया है उसकी हालात गंभीर बताए जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। रांची, लोहरदगा और लातेहार से अतिरिक्त बल बुलाकर डीआईजी और एसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फिलहाल केंद्र सरकार इसपर चिंतन कर रही है कि लॉकडाउन को 21 दिनों से आगे बढ़ाया जाए। आखिरी फैसला 14 अप्रैल से कुछ रोज पहले स्थिति देखकर ही लिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VfxGfT

कोई टिप्पणी नहीं