Breaking News

Corona lockdown: खत्म हो जाएगा 14 अप्रैल को लॉकडाउन? सरकार का क्या है प्लान जानिए


कोरोना के खिलाफ देश में लागू लॉकडाउन है। यह अभी अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है लेकिन जैसे-जैसे लॉकडाउन खत्म होने की कगार पर है वैसे- वैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर 14 अप्रैल को लॉकडाउन का पीरियड पूरा होने के बाद क्या होगा? क्या देशवासियों को अपने घरों में ही कैद रहना होगा जब तक कोरोना को देश से खत्म ना किया जा सके। वैसे आपको बता दें कि इन्हीं सवालों पर सरकारों में भी मंथन चल रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस मसले पर चर्चा कर चुके हैं। बैठक में ये भी कहा गया था कि जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर लॉकडाउन पर प्लान भेजा जाएगा जिसका केंद्र सरकार बाकायदा एक खाका बनाने की तैयारी में है कि आखिर लॉकडाउन पर आगे क्या किया जाए। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार का प्लान ये है कि लॉकडाउन अलग-अलग फेज में हटाया जाए। जैसे पीएम में अचानक घोषणा की कि देश में लॉकडाउन जारी है तो उस तर्ज पर 14 अप्रैल के बाद पूरे देश से एक साथ लॉकडाउन खत्म होने की संभावना नहीं है।बता दें कि देश के वो इलाके जहां-जहां से कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं और भविष्य में वहां कोरोना के फैलने की आशंका है वैसे इलाकों में लॉकडाउन जारी रखने की सरकार की योजना है। वैसे जानकारी मिली है कि चार कैटगीरी में राज्यों और जिलों को बांटकर लॉकडाउन लागू किया जाएगा, इसके साथ बफर जोन भी कुछ राज्यों और जिलों को किया जाएगा। लेकिन उससे पहले स्थिति का मुआइना करना जरूरी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XfKNQP

कोई टिप्पणी नहीं