असम बनता जा रहा कोरोना का केंद्र, इतने सारे लोग हो चुके हैं बीमार

असम अब कोरोना वायरस का केंद्र बनता जा रहा है और अब दर्जनों लोग इस बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं। इसी के साथ असम में एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 25 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी।मंत्री ने ट्वीट के जरिए बताया कि नया मामला उत्तर लखीमपुर जिले से सामने आया है और यह व्यक्ति नयी दिल्ली में तबलीगी जमात धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि एक मरीज को छोड़कर बाकी सभी मामले पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के इज्तिमा से जुड़े हुए हैं। Tweets by dailynews360 सरमा ने राज्य से निजामुद्दीन में इज्तिमा में शामिल हुए सभी लोगों से एक बार फिर हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन करने या स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करने की अपील की है ताकि उनके नमूनों की जांच की जा सके और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सके। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में सामने आया कोविड-19 का पहला मामला निजामुद्दीन इज्तिमा से संबंधित नहीं था और मरीज हाल में दिल्ली से लौटा था। शुक्रवार को आठ मामले सामने आए थे। गुवाहाटी के मरीज के अलावा, तीन अन्य मामले कामरूप, मोरीगांव और गोलाघाट से सामने आए हैं। जमात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्य की मस्जिदों का दौरा करने के लिए उत्तर प्रदेश से लौटे नलबाड़ी के तीन व्यक्ति और दक्षिण सलमारा के हतसिंगीमारी में एक मस्जिद के इमाम में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा नौ मामले गोलाघाट जिले से सामने आए हैं। इसके बाद गोआलपाड़ा में तीन और सिलचर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मरीजों की हालत स्थिर है। इलाज के अलावा उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है।Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rd4owX
कोई टिप्पणी नहीं