कोरोना खत्म होते ही क्या होगा दुनिया का? क्या बदल जाएगी दुनिया?

कोरोना वायरस की महामारी ने दुनिया को थाम दिया है। हर जगह से आवाजवाही बंद बंद हो गई है। क्या होगा जब कोरोना दुनिया से ख़त्म हो जाएगा। अमरीका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का कहना है कि दुनिया बदल चुकी होगी। वैसे बता दें कि किसिंजर के शब्द डराने वाले नहीं थे। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध से हुई तबाही और इसके बाद के पुनर्निर्माण के दौर को क़रीब से देखा और अनुभव किया है। इसके बाद वर्तमान में कोरोना की तबाही देखने पर उन्होंने ये कहा।इस बात को हम भी जानते हैं कि कोरोना वायरस से तबाही का सही अंदाज़ा इसके ख़त्म होने के बाद ही चलेगा। हाल में दुनिया के विकसित देश और आर्थिक सुपर पावर एक बड़े संकट का सामना कर रहे होंगे। इसी तरह से एक खबर सामने आई है कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन या ILO ने बताया कि दुनिया भर में डेढ़ अरब लोग बेरोज़गार हो जाएंगे जो कि सबसे बड़ी चिंता की बात है। जानकारी के लिए बता दें कि विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत का भी कुछ ऐसा ही हाल हो सकता है।विशेषज्ञ तो यहाँ तक कह रहे हैं कि करोड़ों लोग फिर से ग़रीबी रेखा के नीचे चले जाएंगे। खतरनाक बात ये है कि ग़रीब किसानों और मज़दूरों की जेब में पैसे नहीं होंगे। मध्यम वर्ग के लाखों लोगों की या तो नौकरियां जा चुकी होंगी या उनके वेतन कम हो चुके होंगे। बड़े व्यापारी बैंकों के क़र्ज़ों के नीचे दबे जाएंगे और उद्योगपतियों की कंपनियों की क़ीमत काफ़ी गिर चुकी होगी। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34oB7VH
कोई टिप्पणी नहीं