Breaking News

सरकार का बड़ा आदेश। जरूरी किया आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना


भारत में कोरोना वायरस के खौफ के चलते सिक्किम में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने हाल ही में एक बैठक कर यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने इस बैठक में राज्य के हालातों की समीक्षा करते हुए लोगों से सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव, राज्य के पुलिस महानिदेशक व प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।पीएस तमांग ने इसी दौरान कहा कि सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर उसका यूज करना जरूरी है क्योंकि इससे कोरोना वायरस की रिपोर्ट का पता चलेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zjHttP

कोई टिप्पणी नहीं