Breaking News

जबरदस्त कम हो चुकी पेट्रोल-डीजल की मांग, अब इतना सा रह गया है भाव


कोरोना वायरस की वजह से चलते लॉकडाउन में पेट्रोल-डीजल की मांग जबरदस्त रूप से कम हो चुकी है। इसी के साथ ट्रैवल और बाकी आर्थिक गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। इस वजह से अप्रैल महीने में फ्यूल की मांग में 66 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। लेकिन, पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। तकरीबन एक महीने से इनकी कीमतों में बदलाव नहीं आया है। कुछ शहरों में 1 अप्रैल को दाम जरूर बदले लेकिन उसका कारण VAT का बढ़ना रहा। इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों ने जो आंकड़े दिए हैं, उसके मुताबिक, अप्रैल महीने में डीजल और पेट्रोल की मांग में 66 पर्सेंट की गिरावट देखी जा रही है, जबकि उड़ानों के बंद होने के कारण एटीएफ की मांग करीब 90 पर्सेंट कम चल रही है। मार्च महीने में ईंधन की खपत में करीब 18 पर्सेंट की कमी दर्ज की गई। यह देश में ईंधन की खपत में आई एक दशक से ज्यादा समय की सबसे बड़ी गिरावट है लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट पर 16 मार्च को ब्रेक लगा वह बरकरार है।दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये और डीजल की कीमत 62.29 रुपये है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 75.30 रुपये और डीजल 65.21 रुपये प्रतिलीटर मिल रहा है। कोलकाता की बात करें तो पेट्रोल 73.30 रुपये और डीजल 65.62 रुपये प्रतिलीटर। चेन्नै में पेट्रोल 72.28 रुपये और डीजल 65.71 रुपये तथा नोएडा में पेट्रोल 72.03 रुपये और डीजल 62.96 रुपये प्रतिलीटर मिल रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xjNtlB

कोई टिप्पणी नहीं